Monday 29 August 2016

मच्छर से बदला लेने का तरीका

 आप भी मच्छर से परेशान हैं। वो आपका खून चूसता है लेकिन आप कुछ नहीं कर पाते हैं। हम आपको बताने वाले हैं मच्छरों से बदला लेने के तरीके, आजमा कर देखिए।

बारिश का मौसम खत्म हो गया है। अब बारी मच्छरों के आतंक की है। बारिश के बाद मच्छरों की पैदाइश बढ़ जाती है। ये रात में दिन में आपको, हमको, सबको परेशान करते हैं। कितनी ही बार मन में ख्याल आता है कि कमबख्त हमारा खून पी रहे हैं, काश इनसे बदला ले पाते। अगर आपने भी कभी ऐसा सोचा है तो ये खबर आपके लिए बेहद अहम है। इतिहास में पहली बार हम आपको बताना वाले हैं मच्छरों से बदला लेने का तरीका

मच्छर न तो किसी उपाय से भागते हैं, न ही मरते हैं। वो कमरे के किसी कोने में छुप जाते हैं। जैसे ही आप कमरे में आते हैं वो अपने नुकीले एंडीने से आपका खून चूसना शुरू कर देते हैं। अगर आप मच्छरों से बचना चाहते हैं तो बेबी क्रीम का इस्तेमाल करें। ये हंसने वाली बात नहीं है। बेबी क्रीम से मॉस्किटो नफरत करते हैं, वो इसके आस पास भी नहीं भटकते हैं।

इसके अलावा नीम का तेल भी मच्छरों से बदला लेने में कारगर साबित होता है। नीम के तेल मॉस्कीटो क्वायल से 10 गुना ज्यादा असरदार होता है। नीम का तेल अगर आपने इस्तेमाल किया है तो कमबख्त मच्छर आपके पास भी नहीं आएंगे, बस दूर भिनभिनाते रहेंगे। मच्छरों को और परेशान करना चाहते हैं तो एक नींबू को आधा काटकर उसमें लौंग धंसा दें। इस नींबू को उस जगह रखें जहां सबसे ज्यादा मच्छरों का आतंक हो। फिर देखिए कैसे मच्छरों को कैसे नानी याद आती है।

मच्छरों से बदला लेने का अगला तरीका तुलसी से जुड़ा हुआ है। हर घर में तुलसी का पौधा होता है। ये कई तरह की बीमारियों में तो काम आती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी के पेड़ से मच्छरों को उलझन होती है। इसकी खुशबू से मच्छर भाग जाते हैं। इसके अलावा लहसुन के 5 – 6 दाने कूट कर पानी में मिलाएं इस पानी को स्प्रे बॉटल में भरकर घर के अलग- अलग कोनों में छिड़क दें। फिर देखिए कैसे बिलबिलाते हुए सारे मच्छरों की वाट लगती है।

No comments:

Post a Comment