Showing posts with label काली मिर्च. Show all posts
Showing posts with label काली मिर्च. Show all posts

Thursday, 4 May 2017

दोगुना लाभ पाने के लिए दही में मिलाकर खाएं ये 5 चीजें!

खाने के साथ दही ना हो तो खाने का मजा ही नहीं आता है। कई लोग हर रोज अपने खाने में दही का इस्तेमाल करते हैं। इस समय तो गर्मी का मौसम है। इस मौसम में दही का सेवन किसी अमृत के सेवन से कम नहीं माना जाता है। दही शरीर को ठंढक देने के साथ-साथ शक्ति भी प्रदान करती है। दही में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए काफी लाभदायक होते हैं।



दही का सेवन हर तरह से होता है फायदेमंद:

दही में गुड वैक्टीरिया, मिनरल्स, विटामिन और कैल्शियम मौजूद होता है। यह शरीर की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। वैसे तो दही का सेवन किसी भी तरह से किया जाए, फायदा ही पहुंचाता है, लेकिन अगर इसमें कुछ चीजें मिलाकर खाई जाएं तो इसका फायदा दोगना हो जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें दही में मिलाकर खाने से फायदा दोगना हो जाता है।


दही और भूना हुआ जीरा: 
अगर आपको भूख नहीं लगती है तो चिंता ना करें, बल्कि दही खाते समय उसमें काला नमक और भूना हुआ जीरा मिलाकर खाएं। ऐसा करने से आपकी भूख बढ़ती है, साथ ही पाचन क्रिया भी अच्छी रहती है।


दही और शहद: 
दही और शहद का एक साथ सेवन अमृत जैसा होता है। यह कई तरह से शरीर को फायदा पहुंचाता है। यह एक एंटीबायोटिक की तरह काम करता है। दही में शहद मिलाकर खाने से मुंह का अल्सर भी ठीक हो जाता है।






दही और काली मिर्च: 
अगर आप मोटे हैं और पतला होना चाहते हैं तो आपको कुछ और करने की जरूरत नहीं है। आप दही खाते वक्त उसमें काला नमक और काली मिर्च का पाउडर मिलाकर खाएं। ऐसा करने से शरीर का एक्स्ट्रा फैट बर्न होता है।






दही और सूखे मेवे: 

दही में सूखे मेवे और चीनी मिलाकर खाने से शरीर की कमजोरी दूर होती है। अगर आप बहुत  -पतले हैं तो इसका सेवन लगातार करें, जल्दी ही आपकी सेहत सुधर जायेगी।







दही और अजवाइन : 


अगर आप काफी समय से पाइल्स से परेशान है तो अब इससे छुटकारा पाने का वक्त आ गया है। आप दही में आजवाइन मिलाकर खाएं, कुछ ही दिनों में आपकी ये समस्या हमेशा के लिए दूर हो जायेगी।

Thursday, 10 December 2015

यदि आप पेट को रखना चाहते हैं दुरुस्‍त, तो इन जरूरी सावधानियों का रखें ख्‍याल (If you want to keep the stomach intact, keep these necessary precautions care)

स्वास्थ रहने के लिए हेल्दी डायट लेना बेहद जरूरी है। इंसान जीने के लिए खाता है ना की खाने के लिए जीता है। जब आपको भूख लगे तभी खाना खाएं। खाने के बीच कम से कम 3 घंटे का गैप रखें और तब जाकर दूसरी डायट लें। खाते वक्त भोजन को सही से चबाएं। खाना खाने के बाद फल बिल्कुल भी नहीं ले। इससे पेट में गैस हो सकती है।

कोशिश करें कि खाने से करीब 20 मिनट पहले नींबू का पानी और नींबू के साथ अदरक लें। खाना खाते वक्त पाचन में सहायक होने वाले मसाले लेना न भूलें। आप काली मिर्च, जीरा और अदरक ले सकते हैं। खाना खाते वक्त कुछ भी ठंडी चीज़ ना लें। खाने के 30 मिनट बाद पानी पीए।