Showing posts with label Vegetables. Show all posts
Showing posts with label Vegetables. Show all posts

Sunday, 3 January 2016

पालक के औषधीय गुण है. (Medicinal properties of spinach.)

पालक मानव के लिए बेहद उपयोगी है। पालक को आमतौर पर केवल हिमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए गुणकारी सब्जी माना जाता है। बहुत कम लोग जानते हैं कि पालक में इसके अलावा और भी कई गुण है जिनसे सामान्य लोग अनजान है। तो आइए हम आपको पालक के कुछ ऐसे ही अद्भूत गुणों से अवगत करवाते हैं उसके पश्चात आप जान सकेंगे कि आप पालक क्यों खायें ?


 पालक में पाये जाने वाले विभिन्न तत्व- 
100 ग्राम पालक में 26 किलो कैलोरी उर्जा ,प्रोटीन 2 % ,कार्बोहाइड्रेट 2.9 %, नमी 92 % वसा 0.7 %, रेशा 0.6 % ,खनिज लवन 0.7 % और रेशा 0.6 % होता हैं। पालक में विभिन्न खनिज लवण जैसे कैल्सियम, मैग्नीशियम ,लौह, तथा विटामिन ए, बी, सी आदि प्रचुर मात्रा में पाया जाते हैं। इसके अतिरिक्त यह रेशेयुक्त, जस्तायुक्त होता है। इन्हीं गुणों के कारण इसे जीवन रक्षक भोजन भी कहा जाता हैं।

पालक में पाये जाने वाले गुण- 
पालक खाने से हिमोग्लोबिन बढ़ता है। खून की कमी से पीड़ित व्यक्तियों को पालक खाने से काफी फायदा पहुंचता है। गर्भवती स्त्रियों में फोलिक अम्ल की कमी को दूर करने के लिए पालक का सेवन लाभदायक होता है। पालक में पाया जाने वाला कैल्शियम बढ़ते बच्चों, बूढ़े व्यक्तियों और गर्भवती स्त्रियों व स्तनपान कराने वाली स्त्रियों के लिए वह बहुत फायदेमंद है। इसके नियमित सेवन से याददाश्त भी मजबूत होती है।

शरीर बनाएं मजबूत- 
पालक में मौजूद फ्लेवोनोइड्स एंटीआक्सीडेंट का काम करता हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करने के अलावा हृदय संबंधी बीमारियों से लड़ने में भी मददगार होता है। सलाद में इसके सेवन से पाचनतंत्र मजबूत होता है। इसमें पाया जाने वाला बीटा कैरोटिन और विटामिन सी क्षय होने से बचाता है। ये शरीर के जोड़ों में होने वाली बीमारी जैसे आर्थराइटिस, ओस्टियोपोरोसिस की भी संभावना को घटाता है।

आंखों के लिये लाभकारी- 
पालक आंखो के लिए काफी अच्छी होती है। यह त्वचा को रूखे होने से बचाता है। बाल गिरने से रोकने के लिए रोज पालक खाना चाहिए। पालक के पेस्ट को चेहरे पर लगाने से चेहरे से झाइयां दूर हो जाती है।

पालक कब न खायें? 
पालक वायुकारक होती है अतः वर्षा ऋतु में इसका सेवन न करें।

Wednesday, 9 December 2015

ये 8 सब्जियां, वियाग्रा जैसा असर करती हैं, बढ़ाती हैं कामेच्छा

ये 8 सब्जियां, वियाग्रा जैसा असर करती हैं, बढ़ाती हैं कामेच्छा क्या आप जानते हैं कामेच्छा बढ़ाने में कुछ सब्जियां भी उतनी ही असरदार हैं जितनी की वियाग्रा की एक गोली। देखिए, कौन कौन सी ऐसी सब्जियां हैं।


टमाटर को लाल रंग देने वाला तत्व लाइकोपीन टमाटर में मौजूद होता है जो कामेच्छा बढ़ाता है।
 पुरुषों में भी क्षमता सपधारता है और प्रस्टेट कैंसर की संभावना को कम करता है।



एक कटोरी पालक का सूप पी लेने भर से कामेच्छा बढ़ती है क्योंकि ये संभोग से जुड़े उन अंगों में खून का बहाव सुधारती है।


भिंडी में कुछ विटामिन और जिंक की मात्रा ज्यादा होती है। शरीर में अगर जिंक की कमी हो तो संभोग से जुड़ी परेशानियां सामने आती है इसलिए भिंडी का सेवन करने से ये दूर हो सकती हैँ। शरीर में सही मात्रा में विटामिन होने से जल्दी थकान होने की समस्या भी दूर होती है और कामेच्छा बढ़ती है।



प्याज सेक्शुअल अंगों मकी सेहत सुधारता है और कामेच्छा बढ़ाता है। इसे नियंत्रित मात्रा में खाना अच्छा रहता है।


लहसुन में कामोत्तेजक गुण होते हैं। ये शरीर में रक्त का बहाव अच्छा रखता है और ब्लड वेसेल को फैलाता है।


गाजर में विटामिन ए भारी मात्रा में होता है और यह विटामिन स्पर्म काउंट बढ़ाता है। यही नहीं, शोध कहता है कि गाजर खाने वाले पुरुष महिलाओं को ज्यादा आकर्षक लगते हैं।


चुकंदर में नाइट्रेट होते हैं जो जननांग में रक्त बहाव बढ़ते हैं और उन्हें फैलाते हैं। ऐसा होने से कामेच्छा बढ़ती है। यह नहीं, ये हार्मोन को भी संतुलित करता है जिससे परफॉर्मेंस अच्छी होती है।

Vegetables, viagra, libido, lycopene, intercourse, vitamins and zinc, aphrodisiac qualities, blood vessels, sperm count, genital, hormones
सब्जियां, वियाग्रा, कामेच्छा, लाइकोपीन, संभोग, विटामिन और जिंक, कामोत्तेजक गुण, ब्लड वेसेल , स्पर्म काउंट, जननांग, हार्मोन